सरदारशहर एक्सप्रेस 24 जुलाई 2023। महाराणा प्रताप इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज पैरेंट्स डे समारोह पूर्वक मनाया गया। सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरस्वती वंदना के पश्चात सुनिधि एंड ग्रुप द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।
माता पिता के चरणों मे वंदन ,अभिभावक का अभिनन्दन के तहत कक्षावार बच्चों द्वारा अपने माता पिता का माला पहनाकर तथा चरण स्पर्श कर अभिनन्दन से वातावरण भारतीय संस्कृति व संस्कारो से ओतप्रोत हो गया ,अभिभावकों पर बच्चों के परस्पर भावनात्मक सम्बन्धो के दृश्य से कई बार माहौल भावुक हो गया । हंशिका एंड ग्रुप ,अनि एंड ग्रुप ,माही एंड ग्रुप ,कनिष्का एंड ग्रुप नेहा एंड ग्रुप ,ओजस्वी एंड ग्रुप द्वारा एक से बढ कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
युवराज के माता पिता जग में अनमोल है ,द्वारा शानदार भावनात्मक अभिव्यक्ति दी गई । अभिभावकों के लिए भी रोचक कम्पीटिशन रखे गए ,जिसमे महिला वर्ग में श्रीमति कविता जांगिड़ ,व पुरुष वर्ग में मामराज विजेता रहे ,जिन्हें क्रमषः मदर ऑफ द डे तथा फादर ऑफ दा डे सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह में शिक्षाविद गिरीश लाटा ,जगदीश नाथोलिया ,धीरज सिंह शेखावत ,नरेंद्र कानौत ,चैन स्वरूप ,प्राचार्य ममता शर्मा ने विचार रखे । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित थे । संचालन सुनिधि जांगिड़ व नेहा जाखड़ ने किया ।
महाराणा प्रताप इंग्लिश मीडियम स्कूल ने मनाया पेरेंट्स डे, गणेश वंदना के साथ शुरू हुवा सांस्कृतिक कार्यक्रम










