सरदारशहर एक्सप्रेस 29 जुलाई 2023। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आरएलपी चुनावी मुड़ नजर आ रही है। आज आरएलपी कार्यकर्ता ने लालचंद मूंड के नेतृत्व में राजकीय अस्पताल का निरक्षण किया। आरएलपी के राकेश चौधरी ने बताया कि आरएलपी की पूरी टीम हर समय जनता के साथ खड़ी है।
चौधरी ने बताया कि राजकीय अस्पताल में पहले से सफाई व्यवस्था में कुछ सुधार हुआ है। पर समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है पानी की टुंटिया लिकिज पड़ी है, गैलरी में पानी जमा पड़ा रहता है। प्रभारी चंद्रभान जांगिड़ इन सभी समस्याओं को खत्म करने का आश्वासन दिया। लालचंद मूंड ने कहा कि हमारी टीम हर समय जनता के साथ खड़ी रहेगी।
इस मौके पर उपस्थित लालचंद मुंड राकेश चौधरी सांवरमल जाखड़ रूपाराम सारण रामपाल चौधरी पवन स्वामी पवन सारण नरेश नाथ समंदर नाइक रामकरण सारण राजकुमार बेनीवाल आबिद खान पंकज प्रजापत शीशपाल मेघवाल सोनू शर्मा अत्याधिक लोग उपस्थित रहे।
आरएलपी के कार्यकर्ताओ ने किया राजकीय चिकित्सालय का निरक्षण, सफाई व्यवस्था का जायेजा










