सरदारशहर की राजकीय टांटिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की 2 छात्राओं का इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ चयन

सरदारशहर एक्सप्रेस 30 जुलाई 2023। राजकीय टांटिया बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारशहर की विज्ञान वर्ग की 2 छात्राओं का चयन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,भारत सरकार द्वारा राजस्थान बोर्ड में 12 वीं साइंस में टाप -1% विधार्थियों को दिये जाने वाले इंस्पायर अवार्ड -2023 के लिए हुआ है। विधालय के रसायन विज्ञान व्याख्याता विकास पारीक ने बताया कि विधालय की विज्ञान वर्ग की छात्रा ज्योति बाकोलिया और डिम्पल सैनी का चयन इंस्पायर अवार्ड -2023 के लिए हुआ है। जिसमें इन्हें आगे की पढ़ाई के लिए 5 वर्षों तक 80 हजार रुपए प्रतिवर्ष के हिसाब से कुल 4 लाख रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। विधालय की छात्राओं की सफलता पर प्रधानाचार्य गिरीश लाटा, व्याख्याता रमेश सैनी,सोनू गुर्जर, कंचन स्वामी, प्रेमलता चौहान, राकेश सांकृत्य ने प्रसन्नता जाहिर की है!

Contact for Ads - Sardarshahar Express