पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर कल मंगलवार को होगा तुला दान- पढ़े पूरी खबर

सरदारशहर एक्सप्रेस 31 जुलाई 2023। शहर की गोशाला समिति में कल पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तुला दान की व्यवस्था की गई है। गोशाला समिति के अध्यक्ष गिरधारी लाल पारीक व मंत्री पवन कुमार पोद्दार ने बताया कि अधिक मास की पूर्णिमा 1 अगस्त मगंलवार को गोशाला बास स्थित गौशाला व अनाज मंडी के पास हराचारा गोशाला में तुलादान की व्यवस्था की गई है। तुला दान हेतु हराचारा ,गुड,खल, बाजरी, गेहूं उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों में नवनीत जैसनसरिया, देवकी अग्रवाल, सौरभ कुमार जैसनसरिया, गोपाल जालान, सन्तोष कुमार सर्राफ लगे हुवे है। 

Contact for Ads - Sardarshahar Express