सरदारशहर एक्सप्रेस 31 जुलाई 2023। मुख्यमंत्री बजट घोषणा में रेलवे स्टेशन से बीकानेर रोड़ रेलवे फाटक तक 67.50 लाख रूपये की लागत से बनने वाली मुख्य सड़क का विधायक पं. अनिल शर्मा ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य का आज से ही शुरु कर दिया जाएगा।
विधायक शर्मा ने कहा कि इस सड़क से आमजन को बहुत फायदा व शहर में चार चांद लगाएगी। मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर माली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र हाड़ा, अब्दुल सत्तार, महावीर प्रजापत, नंदलाल प्रजापत, नवाब शाह काजी, सलीम काजी, मांगीलाल, रमजान तेली, युसूफ तेली, निजाम काजी, शेर मोहम्मद सहित शहर के गणमान्य जन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सरदारशहर: मुख्यमंत्री बजट घोषणा में रेलवे स्टेशन से बीकानेर रोड़ रेलवे फाटक तक सड़क निर्माण कार्य हुआ शुरू










