अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

सरदारशहर एक्सप्रेस 2 अगस्त 2023। सरदारशहर के भानीपुरा थाना अंतर्गत गांव मालसर फांटा के पास कल मेगा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे निजी वाहन की सहायता से सरदारशहर के राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। भानीपुरा थाने के हेड कांस्टेबल गोप सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई मांगीलाल पारीक निवासी मालासर ने रिपोर्ट देकर बताया कि मेरे चाचा का लड़का नंद किशोर पुत्र गंगाधर पारीक निवासी मालसर से 1अगस्त सुबह 12:30 बजे अपने खेत से घर वापस आ रहा था, तभी मेगा हाईवे पर मालसर फांटा के पास गंगानगर की तरफ से तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मार दी ,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे निजी वाहन की सहायता से इलाज के लिए राजकीय अस्पताल लेकर आए, यहां पर चिकित्सकों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया। हेड कांस्टेबल गोप सिंह ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर अज्ञात कार की तलाश शुरू कर दी है।

Contact for Ads - Sardarshahar Express