विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ की ओर से चलाए जा रहे साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम के तहत किया पौधारोपण

सरदारशहर एक्सप्रेस 7 अगस्त 2023। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक पौधारोपण कार्यक्रम में पांच वर्षीय प्रीत मिश्र व नित्या पांडिया ने किया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशोक पारीक ने बताया कि विप्र फाउंडेशन सरदारशहर द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तीसरे सप्ताह में आज नन्हे मुन्ने बच्चों व महिलाओं द्वारा फुसराज जी की कुटिया व पन्ना नाथ जी की कुटिया में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर देहात अध्यक्ष वरुण शर्मा ने बच्चों व महिलाओं को संगठन के द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री सुनील मिश्र ने कहा कि निसंदेह विप्र फाउंडेशन के द्वारा बच्चों के सर्वागिण विकास व शहर में बढ़ते वायु प्रदुषण को रोकने के साथ साथ बच्चों व महिलाओं को साथ लेकर पर्यावरण संरक्षण पर कार्य किया जा रहा है वो अतुलनीय है। मिश्र ने कहा कि हमें सामाजिक कार्यों में बच्चों व महिलाओं को भी साथ रखना चाहिए ताकि उन्हें भी इस प्रकार के कार्य करने की प्रेरणा मिले। इस अवसर पर पन्ना नाथ जी कुटिया के महंत प्रहलाद नाथ जी ने विप्र फाउंडेशन द्वारा साप्ताहिक वृक्षारोपण अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदुषण मुक्त शहर में निसंदेह आप सभी का सहयोग आने वाले समय में याद किया जाएगा। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जिला सचिव रवि मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार से हर व्यक्ति जागरूक होकर अगर वृक्षारोपण कार्य में सहयोग करें तो निश्चय ही शहर प्रदुषण मुक्त हो सकता है। इस अवसर पर फुसराज जी कुटिया में बने करणी माता मंदिर पुजारी राजेश पारीक , विप्र फाउंडेशन के महामंत्री मदन मिश्रा, यश धर्ड़ ,सुरेंद्र पारीक (गुड्डू), पंडित कैलाश चौमाल ,पवन पुरोहित, प्रवीण भोजक, अशोक गौरीशंकर पारीक, नित्या, आरती,विद्या देवी, जनार्दन मिश्र , हिमांशु , मंयक शर्मा ,वैभव पुरोहित ,कोमल पुरोहित, गरिमा पारीक,मनस्वी पारीक, हर्षिता पारीक, अध्यापक नानुराम सहीत सैकड़ों विप्रजन उपस्थित थे। 

Contact for Ads - Sardarshahar Express