शहीद भगतसिंह नवयुवक मंडल संस्थान की ओर से ग्राम पंचायत सावर में विधालय के बच्चो को किए पेड़ वितरित

सरदारशहर एक्सप्रेस 12 अगस्त 2023। तहसील के शहीद भगतसिंह नवयुवक मंडल संस्थान (रजी.) ओर राज.उच्च माध्यमिक विद्यालय गांव सावर और मुकेश सिहाग (वन कर्मी ) के सानिध्य मे ग्राम पंचायत सावर मे 1000 पेड़ -पौधे सरकारी विद्यालय के बच्चों को वितरित किये गए। वन कर्मी मुकेश सिहाग ने कहा की आज कल प्रदूषण से ऑक्सीजन नस्ट हो रही है पेड़ लगाने से ऑक्सीजन की उत्पत्ति तो होगी साथ में पर्यावरण का भी संतुलन बना रहेगा और सभी स्वस्थ भी रहेंगे…! इस मोके पर उपस्थित नवयुवक मंडल के सदस्य जय नारायण, सांवरमल मेगवाल , रमेश सिहाग ,देवीलाल भाम्भू , लेखराम तेतरवाल और स्कुल के प्रधानचार्य जयवीर, भानीराम, पृथ्वी और सेकड़ो शाला परिवार के बच्चो ने कार्य की प्रसंशा की ..! इस अवसर पर नवयुवक मंडल के अध्यक्ष जय नारायण नें बताया की हर वर्ष एक व्यक्ति को एक पेड़ लगाकर प्रकति को हरा -भरा रखने मे सहयोग करना चाहिए…!!

Contact for Ads - Sardarshahar Express