सरदारशहर एक्सप्रेस 14 अगस्त 2023। आज एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में बच्चों के लिए अपना तिरंगा खुद बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया! कार्यक्रम में बच्चों ने अपने हाथों से तिरंगे झंडे बनाकर उनमें रंग भरे और कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की शपथ ली! संस्था प्रधान आलोक सिंह ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास एवं महत्व के बारे में बताया!
प्रथम गौड़ ने बच्चों को तिरंगा ध्वज फहराने के नियम एवं तरीके के बारे में जानकारी दी! इस अवसर पर मीनाक्षी पूर्वा, हिमांशु सोनी, अनिल कुमार, दिव्या सोनी, अंकिता धांधल, राम गोपाल, पूजा सोनी, रायचंद आदि ने आयोजकीय भागीदारी निभाई!
एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में अपना तिरंगा खुद बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बनाए तिरंगे










