सरदारशहर एक्सप्रेस 16 अगस्त 2023। भारतीय आदर्श विद्यापीठ व आदर्श क्रिएटिव स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के अध्यक्ष समाजसेवी बंशीधर बोहरा ,मुख्य अतिथि सेवानिवृत विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक ,विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुरेश रूंथला ,शंकरलाल बोचीवाल ,समाजसेवी प्रहलाद पांडिया ,सेवानिवृत बैंक प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव व प्रकाश चौहान थे। ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुए इस समारोह में एक से बढकर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। देशभक्ति से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए बुलंद भारत की बुलंदी की तर्ज पर बनाए गए गगनचुंबी पिरामिड देखते ही बन रहे थे।
समारोह में गत सत्र के टॉपर विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया । छात्राओं द्वारा मेरी माता भारत माता की रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों के श्रेष्ठ परिणाम को देखते हुए अतिथि सुरेश रूंथला ने 11000,बंशीधर बोहरा व प्रहलाद पांडिया ने 5100,5100 ,शंकरलाल बोचीवाल को देखते व मेजर खान ने 2100,चेतराम पोटलिया ने 1100 भेंट किए एवम राकेश श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य राधेश्याम बढ़ाढरा , शिवरतन पारीक ,केसरीचंद जोशी , सचिव राधा लाटा ने शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। राष्ट्र गीत वन्देमातरम के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया!
भारतीय आदर्श विद्यापीठ व आदर्श क्रिएटिव स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में मनाया स्वतंत्रता दिवस










