सरदारशहर एक्सप्रेस 28 अगस्त 2023। गंगा माई मंदिर में आगामी 30 तारीख को अयोज्य श्रावणी उपाक्रम समारोह की तैयारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया! जिसमें बड़ी संख्या में विप्र जनों ने भाग लिया! उपस्थित सभी विप्रजनों ने बैठक में बताया कि सरदारशहर में श्रावणी उपाकर्म का इतिहास 150 साल पुराना है वर्तमान में आधुनिक जीवन शैली के कारण धीरे-धीरे इन पारंपरिक उत्सवों का महत्व कम होता जा रहा है
इसलिए हम सब का यह कर्तव्य है कि सभी यज्ञोपवीतधारियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित करें एवं विधि विधान पूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाएं! श्रावणी उपाकर्म के महत्व, उपयोगिता और विधि विधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी! ये कार्यक्रम अगामी 30 अगस्त को होगा, जिसमें ऋषि स्नान सुबह 5 बजे गणगौर घाट, ताल मैदान में तथा ऋषि पूजन 10 बजे गंगा माता मंदिर, ताल में होगा। उसके बाद जलपान की व्यवस्था होगी। आज की बैठक में मिश्र परिवार एवं प्रबुद्ध पंडित गण ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
श्रावणी उपाकर्म हेतु बैठक का आयोजन, 30 अगस्त को होगा कार्यक्रम का आयोजन – पढ़े पुरी खबर










