जैन संस्कार विधि से बनाया गया तेरापंथ युवक परिषद सरदारशहर का शपथ ग्रहण समारोह

सरदारशहर एक्सप्रेस 29 अगस्त 2023।  तेरापंथ युवक परिषद् सरदारशहर का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से दिनांक 27/08/23 रविवार को तेरापंथ भवन, सरदारशहर में आयोजित किया गया। अभातेयुप सहमंत्री प्रथम अनंत बागरेचा,अभातेयुप सार संभाल अभियान के राजस्थान संभाग संयोजक पीयूष लूनिया, सरदारशहर शाखा प्रभारी मनीष बाफना, अभातेयुप साथी अजय पींचा, चमन दूधोड़िया, गोपाल लुणावत की विशेष उपस्थिति रही। संस्कारक पीयूष लुणिया, चमन दूधोड़िया एवं गोपाल लुणावत ने मंगलमय वातावरण में विधि-विधान एवं मंत्रोचार द्वारा शपथ-ग्रहण के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। निवर्तमान अध्यक्ष विकास बोथरा ने नवमनोनीत अध्यक्ष लोकेश सेठिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई एवं आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। नवमनोनीत अध्यक्ष लोकेश सेठिया ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष प्रथम चंद्रप्रकाश सेठिया, उपाध्यक्ष द्वितीय धीरज दूगड़, मंत्री गौतम सेठिया, सह मंत्री प्रथम शुभम लूनिया, सह मंत्री द्वितीय अर्हम सुराणा, कोषाध्यक्ष निरंजन सिंघी, संगठन मंत्री विशाल बोरड़, किशोर मंडल प्रभारी ऋषभ दुगड़ के साथ परामर्शक गण सम्पत डोसी एवं राजीव दुगड़ एवं कार्यसमिति सदस्यों को शपथ दिलाई।नवाध्यक्ष श्री लोकेश सेठिया ने कहा तेरापंथ युवक परिषद्,सरदारशहर जैसी गौरवशाली संस्था का अध्यक्ष बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। संस्कारक महोदय ने वृहद मंगल पाठ सुनाकर कार्यक्रम को अंतिम चरण प्रदान किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express