सरदारशहर एक्सप्रेस 11 सितंबर 2023। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास टाक द्वारा अशोक पींचा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर आज शहर में भाजपा कार्यालय में पोस्टर विमोचन कर परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का आव्हान किया एंव सरदारशहर में 13 सितम्बर को चलने वाली परिवर्तन यात्रा को लेकर युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।
इस मौके पर अशोक पींचा ने बताया कि राजस्थान की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और सरदारशहर के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का खूब आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित है और ओर इस कार्यक्रम को बेहतरीन रूप देने के लिये तैयार है।
इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास टाक ने बताया की भाजपा मुखिया अशोक पींचा के नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्ग पर भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का ऐतिहासिक, भव्य व बेहतरीन स्वागत के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लग्न के साथ लगे हुए है।
भाजपा युवा मोर्चा की हुई आज महत्वपूर्ण बैठक, विकास टाक के नेतृत्व में हुआ पोस्टर विमोचन – देखे पूरी रिपोर्ट










