सरदारशहर एक्सप्रेस 12 सितंबर 2023। राजस्थान प्रदेश भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा के दिनांक के 13 सितंबर को सरदारशहर आगमन पर कैंब्रिज स्कूल के पास रतनगढ़ रोड होने वाली स्वागत सभा को लेकर भाजपा कार्यालय सरार्फ भवन में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की तैयारीयो को लेकर बैठक में चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को यात्रा से संबंधित जिम्मेदारियां बांटी गई। इस अवसर पर भाजपा नेता सुरेंद्र सरार्फ ने बताया कि 13 सितंबर को परिवर्तन संकल्प यात्रा में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद राहुल कस्वा ,अलवर सांसद बाबा बालक नाथ,भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, जिला प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल होंगे तथा तैयारी को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई व कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई
इस अवसर पर बैठक में नगर महामंत्री राकेश जगरवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष किशन मोयल,वरिष्ठ पार्षद याकूब खान, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक मुकेश भामा,पूर्व जिला मंत्री किशन जांगिड़,राजकरण सोनी, व्यापार एवं उद्योग संघ अध्यक्ष शिवरतन सरार्फ,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री निरंजन धाणका,पूर्व पार्षद अजय भाटी,सोशल मीडिया आईटी संयोजक पवन सैनी,विनोद बगड़िया,देवी सिंह चौहान,मदनलाल पारीक, विकास पारीक,महावीर तंवर, शंकर लाल सोनी,विक्रम सैनी, बजरंग पारीक,प्रशांत स्वामी, राजेश मटोलिया,पंकज प्रजापत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
परिवर्तन संकल्प यात्रा की स्वागत सभा की तैयारी को लेकर सरार्फ भवन में हुई बैठक











