महाराणा प्रताप स्कूल व आदर्श पार्थ क्रिएटिव इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ गरबा नाइट का शानदार आयोजन

सरदारशहर एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2023। महाराणा प्रताप स्कूल व आदर्श पार्थ क्रिएटिव इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आज देवी वंदन कार्यक्रम के तहत गरबा नाइट का शानदार आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मोनिका सैनी ,विशिष्ट अतिथि अजीत कंदोई ,महावीर चंगोईवाला ,सत्यनारायण जांगिड़, रवि अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया गया। समारोह में सर्वप्रथम मां दुर्गा व श्याम प्रभु ,गजानंद भगवान की स्तुति की गई । इसके बाद जय श्री श्याम ग्रुप , जय अम्बे ग्रुप ,भवानी ग्रुप ,झांसी की रानी ग्रुप ,महादेव ग्रुप ,दुर्गा ग्रुप ,कृष्णा ग्रुप द्वारा एक से बढ़ कर शानदार प्रस्तुतियां दी गई ,प्रत्येक प्रस्तुतियों पर उपस्थित जनसमूह द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ वातावरण गुंजायमान हो रहा था। ग्रुप द्वारा दी गई प्रस्तुतियों के बाद पंजाबी ,गुजराती व राजस्थानी गानों पर उपस्थित जन समूह ने जम कर गरबा नृत्य का आनंद लिया । शहर के गरबा नृत्य का यह सबसे बड़ा आयोजन पूर्ण अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ जिसकी पूरे शहर में जम कर चर्चा रही । समारोह में कई तरह की रोचक प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रही जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बेस्ट कपल प्रतियोगिता में धीरज व नेहा छाजेड़ ,गरबा क्वीन प्रतियोगिता में नीता बच्छावत , गरबा प्रिंसेज प्रतियोगिता में निधि सोनी , ग्रुप डांस प्रतियोगिता में आर आर ग्रुप विजेता रहा । समारोह के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि मोनिका सैनी , शिक्षाविद गिरीश लाटा ,शंकर लाल शर्मा ने विचार प्रस्तुत किए । प्रधानाचार्य राधेश्याम बढ़ाढरा ,शिवरतन पारीक ,ममता शर्मा ,हेमलता महर्षि ने अतिथियों का सम्मान किया। सचिव राधा लाटा ने इस विशाल व सफलतम आयोजन के लिए टीम आदर्श को बधाई देते हुए आगंतुक जनसमूह का आभार व्यक्त किया । हजारों की संख्या में उपस्थित जन जन के मुख से इस विशाल आयोजन की प्रशंसा सुनाई दे रही थी।

Contact for Ads - Sardarshahar Express