सरदारशहर एक्सप्रेस 15 नवंबर 2023। भाजपा प्रत्याशी राजकुमार रिणवा के समर्थन में सांसद राहुल कस्वां को ग्रामीण जन संपर्क के दौरान जगह जगह अपार जनसमर्थन मिल रहा है। कल सांसद कसवां ने रिणवा के समर्थन में जीवनदेसर, बरलाजसर, मेहरासर, अड़मालसर,राणासर,देराजसर, उदासर, सारसर,छाजुसर, काकलासर, भैरूसर, दानुसर, खींवनसर,कालूसर, कामासर, पुलासर आदि गांवों में दौरा कर ग्रामिणजनों से रूबरू हुए। कसवां ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस शासन के कुराज से जनता तंग आ चुकी है। आगामी सरकार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। सरदार शहर की भी राज में भागीदारी हो। केंद्र की मोदी सरकार ने आमजन के जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। प्रधानमंत्री आवास योजना , घर घर शौचालय, जल जीवन मिशन, उज्जवला योजना से आमजन का जीवन सुगम हुआ है। रिणवा ने आमजन से प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए एवम् देश में सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन हेतु मतदान की अपील की। राजनीति से सेवा के जज्बे के साथ मैं आप सब के बीच आया हूं। मेरा उद्देश्य शासन के माध्यम से आमजन की सेवा करने का है। इस दौरान रिणवा के साथ प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल पारीक, पूलासर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह छाजूसर, डॉ सत्यनारायण झाझडिया, पूर्व प्रधान भैरोंसिंह राजपुरोहित, पंचायत समिति सदस्य पप्पू भाट, रामनिवास पारीक, इंद्रसिंह शेखावत, सुरेंद्र सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Posts

करंट की चपेट में आने से हुई ऊंट की मौके पर मौत, महिला हुई गंभीर घायल
करंट की चपेट में आने से ऊंट की मौत, महिला घायल …

श्रीराम कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धा-भक्ति का अनुपम संगम
सरदारशहर एक्सप्रेस 25 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। कंदोई परिवार की ओर से…

भाजपा युवा मोर्चा की हुई आज महत्वपूर्ण बैठक, विकास टाक के नेतृत्व में हुआ पोस्टर विमोचन – देखे पूरी रिपोर्ट
सरदारशहर एक्सप्रेस 11 सितंबर 2023। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष…







