सरदारशहर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का हुआ शुभारंभ

सरदारशहर एक्सप्रेस । सरदारशहर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार रिणवा के सुपुत्र विकास रिणवा के कर कमलों द्वारा बहादुर सिंह कॉलोनी में पेंशनर समाज भवन के पास शुभारंभ किया गया। चुनावी यात्राओं के दौरान शहर में हवा बन गई थी। की राजकुमार रिणवा बाहरी उम्मीदवार है इस बाहरी शब्द को हटा कर राजकुमार रिणवा ने शहर में पार्टी कार्यालय खोल कर ये साबित कर दिया की अब रिणवा जनता के बीच में रहकर सेवा करेंगे, इस अवसर पर विकास रिणवा ने कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है तथा ऊर्जावान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल शपथ ग्रहण था और इस अवसर पर सरदारशहर में भी कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए कार्यालय का शुभारंभ किया गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकुमार रिणवा पूरे 5 वर्ष सरदारशहर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच रहकर क्षेत्र की समस्याओं को दूर करेंगे तथा एक नए सरदारशहर के निर्माण के लिए सतत कार्यरत रहेंगे। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, मंडल अध्यक्ष दयाल सिंह राजपुरोहित, राजवीर सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह छाजुसर, पार्षद सुशील प्रजापत, राकेश जगरवाल, अमिताभ चांवरिया, वरिष्ठ नेता राधेश्याम भार्गव, जितेंद्र सिंह शेखावत,सौरभ रिनवा ,गोपाल पारीक,महावीर प्रसाद भाट्ट, पंचायत समिति सदस्य रामनिवास पारीक,शंकरलाल सोनी, सपना लुणिया, अजय भाटी, प्रशन लुणिया, दिनेश सोनगरा, मुकेश भामा, विकास पारीक, विक्रम सैनी,राजेश मटोलिया, सरपंच सुरेंद्र भाटी, मोहन सिंह राजपूत, मनोज सैनी, रामावतार नोहल, बनवारीलाल स्वामी, नीरज माटोलिया, राजकरण सोनी, सतीश मूंधड़ा, आनंद प्रजापत, संजय भार्गव, लक्ष्मीनारायण पारीक, मुकेश पारीक,शंकरलाल पारीक, नितिन चौधरी, देवी सिंह, विष्णु सोनी बुद्धमल राव, हेमराज सिंह राजवी, बलवीर नाई, कृष्णसिंह, संपत राजपुरोहित, आदि उपस्थित थे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express