फ्रेंड्स फोरेवर संगठन की ओर से किए गए 2000 से अधिक कपड़े वितरण

सरदारशहर एक्सप्रेस। फ्रेंड्स फोरेवर सोसायटी (रजि.) संगठन द्वारा सर्दी के प्रकोप को देखते हुए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। संगठन के अध्यक्ष प्रसन्न धूत ने बताया कि हमारे संगठन सदस्यों के सहयोग से हमने बीकानेर रोड पर स्थित आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगो को गर्म कपड़ों व दैनिक उपयोग के कपड़ों का वितरण किया है। कार्यक्रम में 2,000 से भी अधिक कपड़ों का वितरण किया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रसन्न धूत, सचिव राजन जांगिड़, कोषाध्यक्ष राजेश पारीक, उपाध्यक्ष अशोक सैनी सहसचिव नंदलाल प्रजापत, छत्रमोहन स्वामी, राकेश सोनी, रतन मोयल, कपिल शर्मा, हेमंत छाजेड़, गौरीशंकर भोजक, चन्द्रप्रकाश लाटा, गोपाल जालान, नितिन सेठिया, कैलाश चारण महावीर सोनी, शिवशंकर अग्रवाल, अमित आंचलिया, रेखचंद सैनी आदि उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express