सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर क्षेत्र के गांव रातुसर में हुवे कन्हैयालाल हत्या प्रकरण में आज कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग की संघर्ष समिति के साथ वार्ता हुई सफल, दो दिन से चल रहे धरने में बनी संघर्ष समिति व सरदारशहर विधायक अनिल शर्मा, तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया, सांसद राहुल कस्वा ने कलेक्टर एसपी से वार्ता कर उचित मुवाबजे की मांग की गई। एक घंटा चली वार्ता में प्रकरण में शेष रहे अभियुक्तों को बयानों के आधार पर जल्द ही कानुनी कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जायेगा।
मृतक कन्हैयालाल एवं घायल गंगाराम के परिजनों को विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं/योजनाओं एवं मदो से न्यूनतम 35 लाख रूपये राशि की आर्थिक सहायता प्रदान की जावेगी एवं कन्हैयालाल के परिवारजन में से किसी एक सदस्य को संविदा के आधार पर नियमानुसार एक माह में नियुक्ति दिलवाये जाने की कार्यवाही की जावेगी। प्रकरण में पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों की लापरवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से जांच करवाई जाकर दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरूद्ध लाईन हाजिर की कार्यवाही की जावेगी।
मृतक कन्हैयालाल के उपचार के दौरान यदि कोई लापरवाही रही हैं तो उसकी जांच वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से कराते हुए दोषियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। इस प्रकरण में ठेकेदार फर्म बाजिया सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारियों की अवैद्य गतिविधियों में संलिप्तता की जांच की जायेगी। दोनो परिवारों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जावेगी। इन सभी बातों पर संघर्ष समिति और धरने पर बैठा सर्वसमाज ने सहमति बनाई।
विधायक अनिल शर्मा ने धरने पर संबोधित करते हुए अपनी माता के नाम से 2 लाख रुपए व भामाशाह विकास मालू की ओर 1 लाख रुपए पीड़ित परिवार को देने के लिए घोषणा की गई। मर्तक कन्हैयालाल के शव का आज पोस्मार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया जायेगा
कन्हैयालाल हत्या प्रकरण में आज कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग की मौजूदगी में हुआ फैसला – देखे पूरी खबर










