सरदारशहर एक्सप्रेस। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में जनसंपर्क अभियान के निमित्त श्री राम जन्मभूमि आनंदोत्सव समिति सरदारशहर के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार दोपहर लक्ष्मण दासजी शिवमंदिर,छाजूसर के महंत सीतारामदास महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया।
महंत ने अपने उदबोधन में सभी से आग्रह किया कि 22 जनवरी को सभी मंदिरों को सजा कर व प्रत्येक घर में दीपावली मनाकर प्रभु श्री राम के अयोध्या मंदिर में विराजने का उत्सव मनायें। समिति के सह संयोजक राकेश सोनगरा ने बताया कि 500 वर्षो की प्रतीक्षा और लाखों रामभक्तों के बलिदान स्वरूप हमें यह सुअवसर प्राप्त हुआ है कि हम रामलला के भव्य मंदिर को बनता देख रहें है।
ग्राम व बस्ती की समितियों के संयोजक अपने क्षेत्र के मंदिरों में पूजित अक्षत स्थापित कर प्रत्येक घर पर अक्षत, प्रभु श्रीराम के मंदिर का चित्र और मंदिर के निर्माण से संबंधित सूचना पत्रक का वितरण करके सभी राम भक्तों को अयोध्या जाने का निमंत्रण देंगे।
कार्यालय उद्घाटन में डॉ बनवारी लाल शर्मा, पूर्व मन्त्री राजकुमार रिणवा, सुभाष सोनगरा, खण्ड संयोजक प्रकाश प्रजापत, नगर संयोजक मुकेश कुमार सैनी, मदन ओझा, मधुसूदन राजपुरोहित, राजेन्द्र सिंह छाजूसर, जितेन्द्र सोनी, रोहिताश सोनी, गिरधारी लाल पारीक सहित नगर की बस्तियों के संयोजक व सह संयोजक सहित सैकड़ों रामभक्त उपस्थित रहें।
राम जन्मभूमि आनंदोत्सव समिति के कार्यालय का हुआ उद्घाटन










