सरदारशहर एक्सप्रेस। शहर में गौशाला बास स्थित भूतनाथ मंदिर में शिव भगतो ने नव वर्ष के प्रथम सोमवार को ओम नमः शिवाय का पाठ कर नव वर्ष 2024 में प्रवेश किया।
भगवान शिव का भव्य दरबार सजाया गया। सीताराम शर्मा ने बताया की तीन वर्षो से हर सोमवार को ओम नमः शिवाय का पाठ भूतनाथ भगत मंडली द्वारा किया जाता है जहा लोग नव वर्ष पर पार्टियां व पूरी रात फिल्मी गानों पर नाचते है वही भूतनाथ भगत मंडली भगवान शिव के भजनों का गुणगान करते हैं
शर्मा ने बताया की भूतनाथ मंदिर में साल में 2 भव्य जागरण का आयोजन भी किया जाता हैं। भूतनाथ भगत मंडली ने सभी शहर वासियों को नव वर्ष की बधाई दी।
नव वर्ष के प्रथम सोमवार को गौशाला बास स्थित भूतनाथ मंदिर में ओम नमः शिवाय पाठ का हुआ आयोजन











