भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़ का पंचायत समिती पधारने पर प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित के नेतृत्व में हुआ स्वागत

सरदारशहर एक्सप्रेस। भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के सरदारशहर पहुंचने पर पंचायत समिति परिसर में पंचायत समिति प्रधान मधुसूदन राजपुरोहित के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इस दौरान राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन की सरकार में विकास की कोई कमी नहीं होगी भाजपा सरकार में कार्यकर्ताओं के काम को प्राथमिकता से किया जाएगा। राठौड़ ने कहा की मोदी सरकार में हुए विकास कार्यों की बदौलत जनता ने एक बार फिर तय कर लिया है की फिर से मोदी सरकार बनायेंगे। इस अवसर पूर्व प्रधान भैंरव सिंह राजपुरोहित,जिप सदस्य गिरधारीलाल पारीक,सरपंच राजेन्द्र सिंह राठौड़, सरपंच गिरधारीलाल स्वामी,युवा मोर्चा अध्यक्ष कानसिंह राजपूत,रामनिवास पारीक,पार्षद अमिताभ चांवरिया,राकेश जगरवाल,राजवीरसिंह राठौड़,इंदरसिंह,सौरभ रिणवां,आंनद प्रजापत,शिवा सैनी,मुलायमसिंह राजवी,भंवरलाल गोरसिया, प्रीतमसिंह शेखावत, जुगलसिंह निरंजन धानका,गुरु धानका सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Contact for Ads - Sardarshahar Express