सरदारशहर एक्सप्रेस 5 जनवरी 2024। सरदारशहर अंचल में सर्दी का सितम लगातार जारी, कोहरे से लिपटा सरदारशहर अंचल, लगातार चल रही सर्द हवाओं से पाला बढ़ा, तापमान में देखी जा रही है गिरावट, मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन के बाद हो सकती है
हल्की बूंदा बांदी, किसानों को भी है बारिश का इंतजार, पुनुसर के हंसराज डूडी ने बताया की कोहरे व बारिश से किसानों को सरसो, इस्बगोल, चना जैसी फसलों में अत्यदिक फायदा होता है डूडी ने बताया की हर बार से इस बार ठंड ज्यादा है वही ज्यादा ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुटिया भी बढ़ाई जा सकती है, शहर में शाम होते ही गलियां सुन सान नजर आने लगी है ग्रामीण क्षेत्र से देखे फोटो……..


सरदारशहर अंचल में सर्दी का सितम जारी: कोहरे से लिपटा अंचल, किसानों को होगा फसलों में फायदा











