सरदारशहर एक्सप्रेस 5 जनवरी 2024। पद्मश्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य के जन्म दिवस पर आयोजित अमृत महोत्सव में जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्यों की ओर से यह अमृत महोत्सव 14 से 22 जनवरी तक अयोध्या में आयोजित किया जाएगा। 14 से 22 जनवरी तक अयोध्या में आयोजित होने वाले इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित एक दर्जन से ज्यादा राज्यपाल समेत देश की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होंगी।
महोत्सव के तहत श्री रामकथा व श्री हनुमत महायज्ञ का भी आयोजन होगा। इसमें राजस्थान व चूरू जिले के लिए गौरव का विषय है कि इस महोत्सव में होने वाले श्री हनुमत महायज्ञ के मुख्य यज्ञआचार्य चुरू जिले के सरदारशहर तहसील के धर्मशास्त्रआचार्य पंडित डॉ बालकृष्ण कौशिक होंगे। जिसके चलते जिले के लोगों में खुशी की लहर है। विशेष रूप से सरदारशहर में शहर वासियों द्वारा बड़े-बड़े होल्डिंगों के माध्यम से पंडित डा बालकृष्ण कौशिक को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसके अलावा सरदारशहर में स्थित सप्त ऋषि वेद वेदांग ऋषि कुल ब्रह्मचर्य आश्रम से 41 बटुक भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चुने गए हैं। इनके द्वारा भी अलग-अलग कार्यक्रमों में वहां हिस्सा लिया जाएगा। इसी क्रम में आज कंदोई बगीची में सर्वसमाज की ओर से कौशिक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिसमें प्रजापति युवा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष विनोद सिरसवा , मंत्री सोनू कड़वाल ,संरक्षक सुशील सिरसवा ,सुनील निरानिया, महावीर किरोड़ीवाल एव अन्य समस्त कार्यकर्ता द्वार अभिनंदन पत्र और माला पहना कर सम्मान किया गयाl
बालकृष्ण कौशिक ने सरदारशहर वासियों को किया गौरवान्वित, सर्व समाज ने किया सम्मान समारोह आयोजित- पढ़े पूरी खबर









