भजनलाल सरकार की आज सबसे बड़ी परीक्षा, जयपुर को छोड़कर 6 संभाग मुख्यालयों पर इंटरनेट रहेगा बंद

सरदारशहर एक्सप्रेस। RPSC से PTI, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा आज, दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी परीक्षाएं, कांग्रेसराज में पेपर लीक प्रकरणों को लेकर आक्रामक थी भाजपा, परीक्षा को पारदर्शिता के साथ कराने लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट, RPSC की आज आयोजित परीक्षा की सभी तैयारियां की पूरी, जयपुर को छोड़कर 6 संभाग मुख्यालयों पर इंटरनेट रहेगा बंद, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर में 11 से 2 बजे तक इंटरनेट बंद, बीकानेर में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इंटरनेट रहेगा बंद, वहीं जोधपुर में सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक इंटरनेट बंद, पेपर लीक के संबंध में गठित SIT प्रमुख ADG वीके सिंह की पैनी नजर, तीन लेयर में सील्ड कंडीशन में अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रश्न पत्र

Contact for Ads - Sardarshahar Express