श्री राम जन्मभूमि आनंदोत्सव समिति की हुई बैठक: अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में शहर में कार्यक्रमों को लेकर हुई चर्चा

सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर में आज श्री राम जन्मभूमि आनंदोत्सव समिति की ओर से अग्रसेन भवन में बैठक संपन्न हुई। बैठक में 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होने वाली पूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दिन सरदारशहर के सभी मंदिरों को सजाने,घरों में दीपक जलाने को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ सुखाराम पारीक, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, भरत गौड़, अमिताभ चांवरिया, तेजपाल चौधरी, शिवभगवान सैनी, शिवरतन सर्राफ, जगदीश जेसनसरिया,सुबोध सेटिया आदि ने भगवान श्रीराम की फोटो के आगे दीपप्रज्वलित कर किया। बैठक में सुभाष सोनगरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की अयोध्या से आए पीले चावल शहर के हर एक सनातनी के घर पहुंचा दिए गए हैं, उन्होंने कहा की हर व्यक्ति अयोध्या जाना मुमकिन नही है इस लिए हम अपने घर पर रहकर खुसिया मनाएंगे उन्होंने कहा की हम सब सौभाग्यशाली है की हम रामलल्ला के मंदिर को बनते देख रहे है, 500 वर्षो बाद भगवान श्री राम अयोध्या में विराजमान होंगे। सोनगरा ने कहा की आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाली भगवान श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में रामभक्त दीपावली मनाएंगे। राम मंदिर बनने की खुशी पूरे देश में देखी जा रही है बैठक में शहर की सुंदरकाण्ड मंडली, कीर्तन मंडली, प्रभात फेरी मंडली, शहर के मंदिरों के पुजारीगण भी शामिल हुए, सरदारशहर में एकबार फिर 22 जनवरी को शहरवासी मनाएंगे दीपावली सभी मंदिरों व घरों में दीपक जलाने के लिए भी निवेदन किया गया। इस अवसर पर बैठक में सैंकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express