सरदारशहर एक्सप्रेस। विप्र फाउंडेशन सरदारशहर ने लोहड़ी कार्यक्रम के अन्तर्गत आज सड़क किनारे झुकी झोंपड़ी वालों के पास जाकर उन्हें गर्म कपड़े , टोपी व जुते – जुराब ओर फल फ्रुट्स बांट कर लोहड़ी कार्यक्रम मनाया। फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष नारायण चन्द नाथोलिया नगर अध्यक्ष अशोक पारीक व देहात अध्यक्ष वरुण शर्मा ने संगठन में एक प्रस्ताव लिया गया कि जरुरतमंदों के लिए कुछ़ प्रयास किया जायें, तब संगठन के सभी सदस्यों ने तन मन धन से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
तत्पश्चात संगठन ने कान्हा जेन्ट्स गारमेंट को अपना समान संग्रह केन्द्र बनाकर उस स्थान पर जरुरतमंदों के लिए गर्म कपड़े टोपी जुते जुराब आदि कार्यकताओं ने संग्रह कर लिया। व शहर के विभिन्न स्थानों पर रह रहे झुकी झोपड़ियों में रह रहे करीबन 150 परिवार को उपरोक्त समान बांटा गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री सुनील मिश्र ने संगठन के छोटे से आह्वान पर इतना सामान संग्रह करने पर सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निसंदेह दान देने से दान घटता नहीं और हर व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बांटना चाहिए। इस अवसर पर विप्र वाहिनी के प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा ने कहा कि समाज के सभी सजग व्यक्तियो की वजह से ही सही कार्य हो सकता है।
निसंदेह विप्र फाउंडेशन समाज के साथ साथ सामाजिक दायित्व को बखूबी निर्वहन कर एक अमिट छाप छोड़ रहा है। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन नगर अध्यक्ष अशोक पारीक व देहात अध्यक्ष वरुण शर्मा ने बताया कि आज संक्रांति दान यज्ञ में आहुति देने वाले विप्र जनों के नाम निम्न है। मांगीलाल सेवदा-50 जोड़ी सैंडल, शिव सिंह राजपुरोहित( सवाई बड़ी) -370 ऊन की टोपियां , बजरंग दीक्षित, नारायण नाथोलिया, मदन बबेरवाल, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, भरत शर्मा, श्रीमती राजश्री सेवदा व गजानंद शर्मा -200 जोड़ी जुराब, एडवोकेट रमेश भोजक, रामस्वरूप शर्मा, शंकर शर्मा, पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अशोक/ गौरीशंकर जी पारीक, विक्रम सिंह राजपुरोहित व कुलदीप सिंह राजपुरोहित आदि ने इस कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभा कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह सवाई बड़ी, यस धर्ड, प्रवीण भोजक, पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा, शंकर शर्मा, विक्रम सिंह राजपुरोहित, कुलदीप राजपुरोहित, गजानंद शर्मा कंवलासर सहित सैंकड़ों विप्र कार्यकर्ताओं ने झुंगी झोपड़ी में रहने वाले व्यक्तियों को सामग्री वितरण में सहयोग किया।
विप्र फाउंडेशन ने झुगी झोपड़ियों में रहने वालो के साथ मनाया मकर सक्रांति पर्व










