सरदारशहर एक्सप्रेस। विप्र फाउंडेशन सरदारशहर द्वारा आज विधायक अनिल भंवरलाल शर्मा का दुसरी बार विधायक बनने पर 21 किलों फुलों की माला पहनाकर सम्मान पत्र दिया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के संरक्षक बंजरग लाल दिक्षित मदनलाल बबेरवाल व तहसील अध्यक्ष नारायण चन्द नाथोलिया ने सांफा पहनाकर शर्मा का स्वागत किया। सम्मान समारोह के बाद विधायक अनिल शर्मा ने कहां कि वो हमेशा विप्र फाउंडेशन के द्वारा मिले मान सम्मान को याद रखते हुए हर सम्भव संगठन को सहयोग करेंगे।
विप्र फाउंडेशन के सभी सदस्य व पदाधिकारीयो ने विधायक शर्मा से परशुराम जंयती से पहले पहले भगवान परशुराम सर्किल बनाने की मांग की है। विप्र फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष अशोक पारीक ने कहा कि समाज के व्यक्ति का सम्मान करना एक अच्छा सन्देश है, निसंदेह समाज में व्यक्ति जन्म जरुर लेता है, लेकिन राजनीति में आने के बाद वो सभी समाज व धर्म का बन जाता है।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन देहात अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहां कि भविष्य में विप्र फाउंडेशन का जो भी राजनीतिक दल या नेता साथ सहयोग करेगा विप्र फाउंडेशन उसी के साथ रहेगा। इस अवसर पर विद्याधर नाथोलिया ,अमित पारीक,सुरेंद्र पारीक,आदित्य राज शर्मा,महेश पारीक,पवन पारीक,शंकर लाल पारीक,मदन बबेरवाल,घनश्याम पारीक,महेंद्र देरासरी,सुभाष शर्मा,बजरंगलाल जी दीक्षित,सचिन शर्मा,अंजनी नाथोलिया ,मांगीलाल सेवदा और सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। 
अनील शर्मा के दूसरी बार विधायक बनने पर विप्र फाउंडेशन सरदारशहर ने किया विधायक शर्मा का सम्मान










