शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज संगीतमय सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया, प्रधानाचार्य भरत गौड़ ने बताया कि देश में शान्ति एवं समृद्धि की कामना के लिए आयोजित कार्यक्रम में गायक कलाकार पितराम जोशी एवं लखन शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में संगीतमय पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे। पाठ के पश्चात सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा शर्मा, दिव्या गौड़, आलोक सिंह, सुनील भोजक, प्रेमप्रकाश नाई, आनंद मीणा, ओमप्रकाश सुथार, पंकज धांधल, प्रथम गौड़, संदीप दर्जी, ललिता जांगिड़, रेणु मिश्रा, ममता धांधल, दुर्गा पारीक, दिव्या सोनी, अंजली पालीवाल, अंकिता धांधल, शोभा चारण आदि उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express