लोकसभा चुनाव को लेकर कस्वां कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, सम्मेलन से पूर्व स्वं विधायक शर्मा की समाधि पर टेका मत्था

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को बाबू शोभाचन्द जम्मड़ भवन में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन से पूर्व लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां ने स्वं पं विधायक भंवरलाल शर्मा की समाधि पर माथा टेका और आशिर्वाद लिया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कस्वां ने कहा कि वे तीसरी बार कांग्रेस से चुनाव जीतकर हैट्रिक मारेंगे। उन्होंने कहा की पार्टी ने टिकट काटा, उसके बाद कार्यकर्ताओ की मंशा पर ही वे चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि मेरी टिकट किसने कटवाई है, सबको पता है,इस सामंती सोच का लोकसभा की जनता करारा जवाब देगी। इस अवसर पर विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल कस्वां को भारी मतों से जिताएं,उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी से भारी त्रस्त है, आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता भाजपा को सबक सिखाएंगी। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़, सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, रामकुमार मेघवाल, रतिराम सारण, सुखाराम कड़ेला, मोहनलाल आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राजवी, नेता प्रतिपक्ष राजेश पारीक, उप सभापति अब्दुल रसीद चायल, महावीर माली, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष संजय दीक्षित फारूक ज्यानमोहम्मद, उमरदीन सैयद, मनफूल खां फोजी, शांतिलाल नाहटा, लियाकत सैयद, किशननाथ सिद्ध, प्रकाश माली, शेरमोहम्मद बिसायती, नूरमोहम्मद, फूसे खां, पार्षद मदनसिंह निर्वाण,लालबहादुर सेवदा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मोहनलाल आर्य, विद्याधर बेनीवाल, परमेश्वर पारीक, मोतीलाल जाखड़, नत्थुराम देहडू आदि नेता कांग्रेस में शामिल हुए।

Contact for Ads - Sardarshahar Express