राजस्थानी गायिका सीमा मिश्रा का अभिनंदन समारोह 

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज राजस्थानी गायिका सीमा मिश्रा का गौड़ विप्र समाज के द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौड़ ब्राह्मण संघ कर्नाटक के अध्यक्ष चुन्नीलाल नाथोलिया, प्रशासनिक अधिकारी शिवविनायक शर्मा, गौड़ विप्र महासभा सरदारशहर के अध्यक्ष कमल पुजारी, मुरलीधर शर्मा,सूरज शर्मा रहे। कार्यक्रम में विप्र बंधुओं के द्वारा स्वर कोकिला सीमा मिश्रा, मंच संचालक सूरज शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी शिव विनायक शर्मा और चुन्नीलाल नाथोलिया का माल्यार्पण, साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिव विनायक शर्मा ने कहा कि सीमा मिश्रा ने राजस्थानी लोकगीतों एवं संस्कृति को एक नया आयाम दिया है, वर्तमान समय में राजस्थानी परंपरा एवं लोकगीतों के संरक्षण के लिए इनके द्वारा एक अकादमी की स्थापना की जा रही है, जिसमें संगीत के क्षेत्र में प्रतिभाओं को तराशा जाएगा।कार्यक्रम में मुखराम नाथोलिया, अशोक महर्षि, श्यामलाल गील, मदन लाल बबेरवाल, रामनिरंजन महर्षि, एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, राधेश्याम गील, मांगी लाल नाथोलिया, शांतिलाल नाथोलिया, विजय मिश्र, सुरेंद्र शर्मा,पुष्पा शर्मा, दिव्या गौड़, जमुना शर्मा, शशि शर्मा, सीता देवी, आलोक महर्षि, अमित शर्मा, सुभाष इंदौरिया, हनुमान शर्मा, मनोज गौड़, अरविन्द शर्मा, प्रथम गौड़, अरुण शर्मा, विजेंद्र शर्मा, सुनील भोजक, आलोक सिंह, कमल शर्मा, प्रेमप्रकाश, ओमप्रकाश, संदीप, आनंद सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भरत गौड़ ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express