होली मायड़ भूमि री – तैयारी बैठक सम्पन्न- कल निकलेगी भव्य होली शोभायात्रा

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। सरदारशहर नागरिक परिषद दिल्ली एवम श्री लोकरंजन परिषद के संयुक्त तत्वावधान में सेठ मूलचंद विकास कुमार विनीत कुमार मालू के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम ” होली मायड़ भूमि री ” के तहत भव्य होली शोभायात्रा कल बाबू शोभाचन्द जम्मड भवन से गांधी चौक तक निकाली जाएगी । इस संदर्भ में आयोजन समिति के अध्यक्ष शोभाकांत स्वामी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन लोकरंजन परिषद में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए । शोभायात्रा के संदर्भ में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सम्पत राम जांगिड़ ने बताया कि 23 मार्च को प्रातः 11 बजे से लोकरंजन परिषद से गांधी चौक तक भव्य होली शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें अनेक प्रसिद्ध चंग , डफ , डेरु मंडलियां , तरह – तरह के रोचक एवम हास्य से परिपूर्ण स्वांग , भव्य बेंड वादन , सजे – धजे ऊंट , घोड़ी एवम शहर के अनेक कलाकारों द्वारा स्वरचित मनमोहक स्वांग आदि मुख्य आकर्षण होंगे । निजी स्तर पर बनकर आये श्रेष्ठ स्वांगों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा । इस संदर्भ में आयोजित बैठक में एडवोकेट माणक भाटी , शंकर लाल प्रेमाणी , शम्भूदयाल पारीक , जितेन्द्र राजवी , गौरीशंकर कन्दोई ,महावीर माली , मुखराम नाथोलिया , हरिप्रसाद शर्मा , रामलाल सुथार , ओमप्रकाश तिवाड़ी ,अभिषेक पारीक, प्रकाश पापटांन , रोहित स्वामी , शांतिलाल नाहटा , पवनसिंह निर्वाण , प्रकाश प्रजापत , भवानीशंकर स्वामी , बाबूलाल प्रजापति , रामचन्द्र नाई , योगेंद्र राजवी , भगोत सोनी , चंद्रप्रकाश पारीक , प्रमोद महर्षि , भंवरलाल सोनी , कनकमल नाई , निखिल तोषनीवाल , आनंद देरासरी , सुधीश तिवाड़ी विक्रम सैनी , हनुमान सिंह शेखावत , प्रताप माली , पूर्णमल लुहार आदि उपस्थित थे ।

Contact for Ads - Sardarshahar Express