फागोत्सव में झूमें बच्चे और शिक्षक 

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। शाकम्भरी विद्यापीठ और एसवीपी इंग्लिश एकेडमी में आज होली के अवसर पर फागोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने होली के गानों पर मस्ती के साथ डांस किया और एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य भरत गौड़ ने बताया कि होली खुशियों का त्यौंहार है ऐसे में रंग खेलते समय सावधानी रखनी बहुत जरूरी है केमिकल वाले रंगों और पानी से भरे गुब्बारे से परहेज रखना चाहिए एवं अच्छी क्वालिटी का गुलाल ही लगाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। रंग खेलते समय आंख कान व मुँह का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि किसी प्रकार का नुकसान ना हो। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गुलाल का टीका लगाकर और होली के मस्ती भरे गानों पर झूम कर शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती दिव्या गौड़, आलोक सिंह, सुनील भोजक, प्रेमप्रकाश नाई, आनंद मीणा, ओमप्रकाश सुथार, पंकज धांधल, प्रथम गौड़, संदीप दर्जी, ललिता जांगिड़, रेणु मिश्रा, ममता धांधल, दुर्गा पारीक, दिव्या सोनी, अंजली पालीवाल, अंकिता धांधल, शोभा चारण, मीनाक्षी डीडवानिया, अनिल कुमार, मोनिका सैनी, टीना शर्मा, रेनू मिश्रा, सोनू शर्मा, अनुराधा शर्मा, पूजा सोनी, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express