सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आगामी 11 अप्रैल को गणगौर पर्व ताल मैदान स्थित जौहरी गणगौर घाट पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा । इस संदर्भ में कार्ययोजना निर्माण हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता माणक चंद भाटी की अध्यक्षता में जौहरी गणगौर घाट पर आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए गणगौर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष शोभाकांत स्वामी ने बताया कि 9 अप्रैल को साँय 6 बजे गणगौर घाट पर नगर बनोरे का आयोजन होगा जिसमें सम्पूर्ण शहर की माताएं – बहने अपनी – अपनी गणगौर के साथ आएगी एवम सामूहिक पूजा कर प्रसाद ग्रहण करेगी । नगर बनोरे में बालिकाओं के लिए नृत्य की व्यवस्था के साथ – साथ विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें विजेताओं को गणगौर मेले में पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को साँय 4 बजे से गणगौर घाट पर भव्य मेले का आयोजन होगा जिसमें गणगौर पूजा , चंग मंडलियों की प्रस्तुति , मिसेज गणगौर , रस्साकसी , मटका दौड़ आदि प्रतियोगिताओं के साथ – साथ नगर परिषद द्वारा शाही लवाजमे के साथ निकलने वाली गणगौर सवारी मुख्य आकर्षण होंगे । बैठक में डॉ मोनिका सैनी , श्रीमती ममता वर्मा , अरुणा गौड़ , शान्ति माली , मीनाक्षी अग्रवाल , प्रीति सैनी , इंदुबाला वर्मा , महावीर प्रसाद माली
शंकर लाल प्रेमाणी , गौरीशंकर कन्दोई , शम्भूदयाल पारीक , ओम प्रकाश तिवाड़ी , हरिकृष्ण शर्मा , बाबूलाल प्रजापत , सुरेश कुमार शर्मा , कनकमल नाई , बृजमोहन भोजक , मनोज माली , सीताराम शर्मा , भंवरलाल सोनी , अभिषेक पारीक , पवन सिंह , बाबूलाल स्वामी , देवेश जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे । संयोजक सम्पत राम जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
गणगौर घाट पर भरा जाएगा गणगौर मेला , 9 अप्रैल को आयोजित होगा नगर बनोरा










