श्री मंगल मूर्ति हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में निकली भव्य कलश यात्रा, मनमोहन झाकीयां देख भक्तजन हुए भाव विभोर

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। श्री मंगल मूर्ति हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में माथे पर मंगल कलश लिए सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति भजन गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा में सजे-धजे ऊंट, घोड़े और विभिन्न मनमोहक झांकियां सजाई गई, जिन्हें निहारकर भक्तजन भाव विभोर हो गये। कलशयात्रा को रथ में बिराजे संत रामकिशोर दास दुलरासर एवं सोमनाथ महाराज लिखमादेसर का सानिध्य मिला। कलशयात्रा यात्रा का जगह-जगह ठंडे पेय पदार्थ पिलाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलशयात्रा यात्रा पारीक भवन, मनसा माता मंदिर से रवाना होकर ताल मैदान, मूणती कुई, मोचीवाड़ा व रेल्वे स्टेशन होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची, जहां पं सत्यनारायण, शिवकांत कठौतिया के सानिध्य में विद्वानों पंडितों द्वारा मुख्य यजमान पूनमचंद तिवारी के करकमलों से सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। कलशयात्रा में विधायक पंडित अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, रामकुमार मेघवाल,पूनमचंद तिवारी, रामनिवास तिवारी, तरुण तिवारी, चंपालाल झिंगा , सत्यनारायण पूरोहित, सत्यप्रकाश झींगा, तेजपाल चौधरी, मुखराम नाथोलिया, दुर्गाराम पारीक, महावीर माली, सुरेश तिवारी, परमेश्वर लाल पारीक, किशनलाल सिद्ध,महेंद्र देरासरी, नेपाल प्रवासी ओमप्रकाश जोशी, विकास रीणवा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express