महाराणा प्रताप स्कूल ने मनाई अंबेडकर जयंती

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आदर्श ग्रुप की महाराणा प्रताप स्कूल में भारत रत्न डॉ भीवंराज अंबेडकर की जयंती पर भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान विषय पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन घंटे चली इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया ,बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों व गणमान्य जनों की उपस्थित इस प्रतियोगिता में संविधान व बाबा साहब के जीवन पर पूछे गए प्रश्नों का गंभीरता से दिए गए ज़बाब को सुन कर कई बार हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। क्विज प्रतियोगिता में शिवाजी दल प्रथम ,रानी लक्ष्मी दल द्वितीय तथा अशोका दल तीसरे स्थान पर रहा। विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह तथा शिक्षाविद गिरीश लाटा ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला । संचालन गीतांजलि पारीक ने किया ।

Contact for Ads - Sardarshahar Express