सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रामनवमी के पावन पर्व पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मजिस्ट्रेट आवास के सामने गांधी विद्या मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कच्चा बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, अर्जुन क्लब, राजवाला कुआं, गांधी चौक, घंटाघर, मुनती कुई से ताल मैदान में प्रवेश कर मित्तल महिला महाविद्यालय के पिछले प्रवेश द्वार से महाविधालय परिसर तक पहुंची।
गांधीचौक में भगवाधारिओ का मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया व राम भक्तों का अभिवादन किया। पूरे बाजार में जगह-जगह तोरण द्वार बनाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया वहीं व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई व जगह-जगह पर ठंडे पेय जल पदार्थ की व्यवस्था भी सामाजिक संस्थाओं द्वारा की गई। राम स्तुति एवं प्रभु श्रीराम की महाआरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। शोभायात्रा में प्रभु श्रीराम लला की झांकी, राम मंदिर की प्रतिकृति की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही सभी श्रद्धालुओं को धाम से आया हुआ प्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं की एक विशेष गणवेश का दल भी शोभायात्रा का आकर्षण था।
शोभायात्रा में शौर्य चक्र विजेता मेजर पवनकुमार खीचड़ , कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी राहुल कस्वां, लोकसभा भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझरिया , पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, विधायक पंडित अनिल भंवरलाल शर्मा, सभापति राजकरण चोधरी, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित , युवा नेता विकास रिणवां, पूर्व पालिका अध्यक्ष रतनगढ़ लिटू कल्पनाकांत , प्रतिपक्ष नेता राजेश पारीक, सुबोध सेठिया, डॉक्टर बनवारीलाल शर्मा, सुरेश वर्मा, ओमप्रकाश जोशी, हंसराज सिद्ध,मदन ओझा ,सुभाष सोनगरा सहित अनेकों राम भक्त उपस्थित थे।
सरदारशहर हुआ भगवामय, प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की पुष्प वर्षा











