भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विप्र फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर 15 मई को…

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। सरदारशहर विप्र फाउंडेशन द्वारा आयोजित विप्र समाज की एक आवश्यक बैठक आज शिवम् कंपलेक्स में रुद्र रिसर्च एज्युकेशन में रखी गई जिसकी अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष नारायण चन्द नाथोलिया ने की। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के नगर अध्यक्ष अशोक पारीक ने भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिस पर समाज के मौजूद व्यक्तियों ने रक्तदान को जीवन दान बताते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन के देहात अध्यक्ष वरुण शर्मा ने पक्षियों के लिए परिंडे लगाने की अपील की जिस पर समाज के मौजूद व्यक्तियों ने दिल खोलकर आर्थिक सहयोग देने का विश्वास दिलाया वह जल्द ही पक्षियों के लिए विप्र फाउंडेशन द्वारा 1100 परिंडे एक सामाजिक कार्यक्रम के तहत बांटने का प्रस्ताव लिया गया । तत्पश्चात विप्र समाज के नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित व ललित राजपुरोहित ने राजपुरोहित समाज द्वारा पूरे भारतवर्ष से आने वाली राजपुरोहित परिवार की महिलाओं द्वारा देव दर्शन कार्यक्रम के बारे में बताया गया जिस पर विप्र फाउंडेशन सरदारशहर ने 5 तारीख को आ रही समाज की मातृ शक्ति पर ईच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में पुष्य वर्षा कर उनके स्वागत करने का प्रस्ताव लिया गया।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश महामंत्री सुनील मिश्रा ने 10 11 12 में को होने वाले विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में सरदारशहर से नेतृत्व करने के लिए बड़ी संख्या में सूरत जाने का प्रस्ताव लिया गया। 

बैठक में शहर के सामाजिक कार्यकर्ता व विप्र समाज के प्रमुख वैध महेंद्र दत्त शर्मा द्वारा विप्र फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तन मन धन से सहयोग करने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर एडवोकेट रमेश भोजन विजय भोजक मांगीलाल सेवदा शुशील शर्मा ने रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

इस अवसर पर प्रवीण भोजक यश धर्ड,दिनेश भोजक जगमोहन गौड़ निर्मल शर्मा, शांतनु मिश्र राजाराम मिश्र राकेश शर्मा नानूराम शर्मा गोपाल शर्मा कमल शर्मा भरत शर्मा सहित कई विप्र समाज के व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक पश्चात अध्यक्ष नारायण चन्द नाथोलिया द्वारा सभी विप्र बन्धुओं का स्वागत भाषण दिया गया।

उपरोक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन सरदारशहर के मिडिया प्रभारी पवन चोटिया ने दी। 

कार्यक्रम संचालन अशोक शर्मा व कपिल शर्मा ने किया।

Contact for Ads - Sardarshahar Express