सीसीआई का स्थापना दिवस समारोह

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आज कंज्यूमर कनफेडरेशन ऑफ़ इंडिया सीसीई का 24वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भरत गौड़ ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए उपभोक्ता जागरूकता संबंधी एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। सीसीआई के तहसील अध्यक्ष अभिषेक पारीक ने उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को जानकारी देते हैं बताया कि उपभोक्ताओं के अधिकारों रक्षा के लिए संविधान में बहुत से प्रावधान हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में हम लोग उनका उपयोग नहीं कर पाते हैं। सीसीआई उपभोक्ता हितों के लिए लगातार कार्यरत है और उपभोक्ताओं के शोषण के विरुद्ध हरसंभव सहायता करने के लिए तैयार है।

 जिला अध्यक्ष भरत गौड़ ने बताया कि 6 मई 2001 को नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में स्थापित सीसीआई कंज्यूमर्स कौनफेडरेशन ऑफ इंडिया आज देश में उपभोक्ता आंदोलन का सबसे बड़ा नेटवर्क और शीर्ष संगठन है। कार्यक्रम का संचालन सुनील भोजक ने किया।इस अवसर पर आनंद मीणा, संदीप दर्जी, दिव्या गौड़, दीपक सेन, जितेंद्र शर्मा, रेनू मिश्रा, सोनू शर्मा, मोनिका सैनी, ललिता जांगिड़, पंकज धांधल, गौतम भोजक आदि उपस्थित रहे।

Contact for Ads - Sardarshahar Express