सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आदर्श ग्रुप द्वारा संचालित महाराणा प्रताप स्कूल में समर कैंप का आज शुभारंभ किया गया । उद्घाटन सत्र में प्राचार्य विक्रम सिंह ने ग्रीष्मावकाश में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु समय का सही सदुपयोग करने तथा कैंप के दौरान कराई जाने वाली विभिन्न ऐक्टिविटी की जानकारी दी ।
कैंप कोर्डिनेटर प्रदीप जाडीवाल ने ब्रेन जिम पर प्रकाश डालते हुए बच्चों की मेरीडेसन , योगा तथा मेमोरी डेवलपमेंट को स्किल बढ़ाने वाला बताया । समारोह में प्रधानाचार्य राम कुमार प्रजापत , डॉ अनिल भाकर ,मोटीवेटर अशोक भोजक ,भंवरलाल पारीक ,प्राध्यापक धर्मचंद सरावाग ,पंकज भोजक ,रामनिवास सरावग ,राजेंद्र सिंह ,दयानंद सुथार ,खुशबू चावला सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे । उद्घाटन सत्र के बाद बच्चों की विभिन्न ऐक्टिविटी क्लासेज में बच्चों को एक से बढ़ कर एक नवाचारो द्वारा रोचक तरीके से ऐक्टिविटी करावी गई ।
डांस मास्टर रितिक सर ,आर्ट एंड क्राफ्ट स्पेशलिस्ट पायल सैन व प्राची , हैंडराइटिंग विशेषज्ञ ज्योति सोनी ,स्पोर्ट्स कोच अभिलाष सर ,इंग्लिश स्पोकन स्पेशलिस्ट स्नेहा शर्मा द्वारा कैंप में सक्रिय सहभागिता रही ।
संस्था के निदेशक अभिमन्यु लाटा ने बताया कि कैंप में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है उन्होंने आगामी दिनों में कैंप में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी ।
आदर्श ग्रुप द्वारा संचालित महाराणा प्रताप स्कूल में समर कैंप का आज शुभारंभ किया गया











