सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। श्री लांकरंजन परिषद् की कार्यकारिणी की बैठक 17 मई को सम्पन्न हुई जिसमें परिषद् के संस्थापक बाबू शोभाचन्द जम्मड़ की 60वीं पुण्यतिथि आगामी 27 मई को किये जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। डॉ. बालकृष्ण कौशिक, शोभाकान्त स्वामी, योगेश्वर शर्मा, शम्भुदयाल पारीक, तोलाराम तिवाड़ी, ओमप्रकाश सोनी, शंकरलाल सिन्धी, बुधमल जांगिड़ ने अनेक सुझाव दिये । पर्याप्त विचार-विमर्श के पश्चात् सर्वसम्मत निर्णय हुआ कि आगामी 27 मई को सांय 7:30 बजे से 9:00 बजे तक स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या एवं 9:00 बजे से 10:30 बजे तक बाबू के लोकप्रिय नाटकों के प्रमुख लोकप्रिय दृश्यों का मंचन होगा। इस क्रम में लक्ष्मण परशुराम संवाद तथा श्रीराम केवट संवादों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा ।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नगर के संगीतज्ञ जीतेन्द्र सैनी के निर्देशन में परिषद् भवन में ही संगीत कक्षा का शुभारम्भ इसी दिन 27 मई को ही प्रारंभ किया जायेगा। बैठक में अभयशील, प्रमोद जोशी, दुर्गाप्रसाद चोटिया, गौरीशंकर कन्दोई, श्यामसुन्दर जोशी, मुखराम नाथोलिया, किशन जांगिड़, भानू पारासर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक अध्यक्ष शोभाकान्त स्वामी के धन्यवाद के पश्चात् संपन हुई।











