सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान के द्वारा चलाये जा रहें परिंडा अभियान के तहत वार्ड नंबर 18 स्थित बापा सेवा सदन स्कूल में सरदारशहर युवा मोर्चा इकाई द्वारा स्कूल परिसर में परिंडे लगाये गये। भीषण गर्मी वाले आगामी दो महीनों को देखते हुए पक्षीयों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की जाएगी।
इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष कानसिंह राजपूत नें बताया की बेज़ुबान पशु-पक्षीयों के अपनी सामर्थ्यनुसार दाने-पानी की व्यवस्था करें। पार्षद प्रत्याशी सुमेरमल धानका नें कहा की जीव-जंतु और पशु-पक्षी हमारे जीवन का अहम हिस्सा है, इनका सरंक्षण करना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निरंजन धानका और आईटी सेल संयोजक गुरु धानका नें भी आम-आवाम से पक्षीयों के लिए परिंडे लगाने की अपील की। इस अवसर पर रामस्वरूप नायक, लिछूराम धानका, भिखाराम मेहरा, रामप्रताप राठौड़, दक्ष भाट, आनंद प्रजापत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।
तपती गर्मी को देखते हुए पक्षीयों के लिए लगाये परिंडे










