सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। दस घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी बिजली गुल, बिजली नही होने से इलाके की जनता रात से है परेशान है, आपको बता दे की चौधरी कुएं के पास स्थित ट्रांसफार्मर कल रात से खराब पड़ा है जिसके कारण इलाके की जनता परेशान नज़र आ रही है, लोगो का कहना है की बिजली विभाग के अधिकारी रात से फोन नही उठा रहे हैं, आपको बता दे की जहा इतनी गर्मी में लोगो का जीना दुश्वार हो रहा है वही सहायक अभियंता शशिकांत मीणा का फोन बंद आ रहा है,
क्या अधिकारियों को बिलकुल भी फिकर नही, क्षेत्र के नेता भी कोई ध्यान नही दे रहे हैं, बिजली से परेशान लोगो में धीरे धीरे आक्रोश बढ़ता जा रहा है
चौधरी कुएं के इलाके में दस घंटे से बिजली गुल: सहायक अभियंता का फोन भी आ रहा हैं बंद, क्षेत्र के नेता भी है मौन इन लोगों का घणी धोरी कौन










