सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। आज घोषित बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्री आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन के 67 विद्यार्थियो द्वारा 90% से अधिक अंक प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने पर विद्यालय में जश्न का माहौल हो गया । टॉपर्स विद्यार्थियो को शाला परिवार द्वारा सम्मानित किया गया ।विद्यालय की छात्रा काव्या शर्मा 97.60%,राजनंदिनी रावल 96.60%,योगिता सैनी 96.60%,भूमिका शर्मा 96.20%,मीनाक्षी जांगिड़ 96.20%,पंकज गोदारा 96%, चित्रा बोहरा 95.60%,लावण्या राठौड़ 95.40% पूनम 95.40%, सानिया बानो 95.40%, हर्षिता गौड़ 95.20%,खुशी शेखावत 95.20%,अनिशा पारीक 95%, गरिमा शर्मा 94.60%,कीर्ति पेडीवाल 94.60%,खुशी भाटी 94.60%, पलक पारीक 94.40%,मुरारी ढाका 93.80%, निरमा डूडी 93.80%, हर्षिता पंसारी 93.80%, युवराज जांगिड़ 93.80%, सुरेश कुमार 93.80,रविंद्र सारण 93.60%,अवंतिका 93.60%,सुनील प्रजापत 93.60%,आरती स्वामी 93.40%,लक्ष्मण राजपुरोहित 93% अंक सहित 90% से अधिक अंक के विद्यार्थियो को विद्यालय प्रशाल में शाफा व माला पहना कर सम्मानित किया गया।
जिसमे बड़ी संख्या में अभिभावक ,विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य उपस्थित थे । टॉपर्स विद्यार्थियो के सम्मान के बाद सभी को मिठाई वितरित की गई । प्रधानाचार्य राधेश्याम बढ़ाढरा ने श्रेष्ठ रिजल्ट को स्टाफ व विद्यार्थियो की कड़ी मेहनत का प्रमाण बताया । सचिव राधा लाटा ने सभी उपस्थित अभिभावकों का आभार जताते हुए आगामी सत्र में और अधिक श्रेष्ठ परिणाम का संकल्प लिया । संचालन मुखराम देडु व राम कुमार शर्मा ने किया ।
आदर्श ग्रुप एक बार फिर चर्चा में, बोर्ड परीक्षा परिणाम में श्रीआदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन के 67 विधार्थी ने 90% से अधिक अंक किए प्राप्त











