आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक निदेशक स्व चतुर्थीलाल जी लाटा की छठी पुण्य तिथि मनाई गई

सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। श्री भारतीय आदर्श विद्यापीठ में आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन के संस्थापक निदेशक स्व चतुर्थीलाल जी लाटा की छठी पुण्य तिथि मनाई गई जिसमें महावीर ,निरंजन ,गिरीश ,नारायण ,वैश्मपायन ,चंद्रप्रकाश ,हेमंत,अभिमन्यु,आदित्य ,कार्तिक,आदर्श ,हर्ष ,मयंक व जय लाटा, प्रधानाचार्य राधेश्याम बढ़ाढरा,शिवरतन पारीक ,विक्रम सिंह राजवी ,केसरी चन्द जोशी ,संपत बोहरा,हेमलता महर्षि , रामलाल जाखड़ ,दीप चंद,रामकुमार ,प्रताप सिंह ,कपिल सारस्वत ,पवन जांगिड़ ,रामावतार सहित बड़ी संख्या में परिजनों , स्टॉफ सदस्यों ,अभिभावकों व शहर के गणमान्य जनों ने पुष्पांजलि द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए । श्री लाटा के सुपुत्र प्रधानाचार्य गिरीश लाटा ने पिताश्री को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन एक तपस्वी की भांति था ,उनकी सादगी बेमिशाल थी ,शिक्षा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणा प्रदान करने वाला है , कर्म ही जीवन है को जीवन पर्यन्त अनुसात करते वे सबके लिए मिशाल थे । प्रधानाचार्य राधेश्याम बढ़ाढरा ने आदर्श ग्रुप ऑफ एजुकेशन की स्थापना को उनकी दीर्घकालीन सोच का परिणाम बताया ,उनके द्वारा लगाया गया एक नन्हा पौधा आज वटवृक्ष बन कर हजारों हजार बच्चों के भविष्य को संवार रहा है । अनेक वक्ताओं ने श्री लाटा के जीवन से जुड़े हुए संस्मरण सुनाते हुए श्रद्धांजलि दी ।

Contact for Ads - Sardarshahar Express