एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण अभियान में राजकुमार रिणवा ने कार्यकर्ताओ के साथ लगाए 551 पौधे

सरदारशहर एक्सप्रेस। विश्व के लोकप्रिय नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के आह्वान पर “एक पेड़ माँ के नाम” पौधारोपण अभियान के तहत आज सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां के सानिध्य में जिला सहसंयोजक श्याम पारीक के नेतृत्व में कार्यक्रम का शुभारंभ गोगासर मण्डल में  खेल मैदान,नन्दी शाल,मुक्ति धाम,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूथ संख्या 266,267,268 में सेंकडो कार्यकर्ताओं के साथ पौधे लगाकर किया। सरदारशहर शहर मंडल में बापा सेवा सदन स्कूल में बूथ संख्या 108,109,112,114,115,116,117,119 सहित विभिन्न स्थानों पर 551 पौधे लगाकर कार्यकर्ताओ को पेड़ो की सुरक्षा हेतु पूर्व मंत्री रिणवां ओर सहसंयोजक श्याम पारीक के द्वारा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, मण्डल अध्यक्ष मदन ओझा,संजय पारीक, दयालसिंह राजपुरोहित,जिला परिषद सदस्य गिरधारिलाल पारीक,जिला मंत्री सुरेश वर्मा,युवा मोर्चा अध्यक्ष कानसिंह राजपूत,शिवदयाल पारीक,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज दर्जी,दिनेश सोनगरा,अजय भाटी,रामनिवास पारीक,अमिताभ चांवरिया, निरंजन धानका, गुरु धानका, सुमेरमल धानका,बुधमल राव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Contact for Ads - Sardarshahar Express