शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष 

सरदारशहर एक्सप्रेस। विप्र फाउंडेशन चुरु के जिलाध्यक्ष शम्भु दयाल शर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत के निर्देशानुसार विप्र फाउंडेशन सरदारशहर से वैध महेंद्र शर्मा को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

शर्मा सरदारशहर में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए है। उनकी नियुक्ति से सरदारशहर विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं में ओर जोश आयेगा।

शर्मा की नियुक्ति पत्र जारी होते ही पुर्व अध्यक्ष व जिला संरक्षक नारायण चन्द नाथोलिया, विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन राजपुरोहित प्रदेश सचिव श्याम लाल जोशी, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र प्रदेश महामंत्री भरत शर्मा प्रदेश प्रवक्ता मदन लाल मिश्र, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कमलकांत शर्मा विप्र फाउंडेशन नगर अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपुरोहित देहात अध्यक्ष मांगीलाल सेवदा सहित अन्य समाज के व्यक्तियों ने इस नियुक्ति पर शर्मा को बधाई देते हुए विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष व सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वैध महेंद्र शर्मा ने कहा कि जल्द ही विप्र फाउंडेशन सरदारशहर के हम सभी पदाधिकारियों की एक आवश्यक मिंटिग रखकर एक राय होकर सभी कार्यकारिणी घोषित करेंगे। 

उपरोक्त जानकारी विप्र फाउंडेशन मिडिया प्रभारी पवन चोटिया ने दी।

Contact for Ads - Sardarshahar Express