सरदारशहर एक्सप्रेस। शहर के वार्ड 47 में स्थित श्री श्याम शिवालय में अमावस्या के उपलक्ष में भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में शहर के स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्ति में बना दिया। मोहल्ले वासियों के सहयोग से रखी गई भजन संध्या में बड़ी संख्या में लोगों ने भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति पर तालियां बजाकर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। श्री श्याम शिवालय के नवनिर्माण को लेकर भजन संध्या का आयोजन कर भगवान भोलेनाथ का सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। भजन संध्या में कन्हैयालाल सुथार, गोपाल शरण चोटिया, भागीरथ उपाध्याय, संजय पारीक, महेश पारीक, डॉ रोहित पारीक, नवीन डीडवानिया, केसरी चंद शर्मा, सांवरमल डीडवानिया, पंडित गिरधारी लाल पारीक, हेमंत डांगी, पहलाद राय स्वामी, अरविंद चोटिया, पंडित भवानी शंकर पारीक, पंडित नंदू दास स्वामी, नारायण माली, कमल सोनी, हरिओम भामा सहित बड़ी संख्या में शिव स्तुति एवं भजन संध्या में भक्तों ने पहुंचकर बाबा भोलेनाथ को धोक लगाकर सुख समृद्धि की कामना की।
Related Posts

अधिवक्ता ने की टूटी सड़क को ठीक करवाने की मांग, आयुक्त को लिखा पत्र
सरदारशहर एक्सप्रेस 25 दिसंबर 2025/ मनीष पांडिया। वरिष्ठ अधिवक्ता माणक चंद भाटी…

सरदारशहर हुआ भगवामय, प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की पुष्प वर्षा
सरदारशहर एक्सप्रेस न्यूज। श्रीराम जन्मोत्सव आयोजन समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस…

पंडित भंवरलाल शर्मा स्मृति स्थल पर हुई तोड़फोड़ के आरोपी को पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा
सरदारशहर एक्सप्रेस। शहर में तारानगर रोड़ पर बने प. भंवरलाल शर्मा स्मृति…








