सरदारशहर एक्सप्रेस। स्थानीय ताल मैदान में महन्त प्रीतमदास दादूपंथी ताल भूमि सार्वजनिक ट्रस्ट द्वारा जलझूलनी एकादशी के उपलक्ष में भव्य दोलोत्सव कार्यक्रम में शहर के सभी मंदिरों से ठाकुरजी की पालकियां गणगौर घाट आई जहां तीर्थ गंगा जल से शाही स्नान करवाया गया। कार्यक्रम में पधारे सन्तवृन्द महंत देवादासजी महाराज , ब्रह्मचारी शिवेंद्र स्वरूप महाराज, संत सुखदेवजी महाराज, साध्वी उमा भारती के प्रवचन हुए। शहर के सभी मंदिरों के पुजारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण काशी विश्वनाथ से आये पं. मनिष शास्त्री, पं. हर्ष मिश्रा, पं. सत्यम तिवारी, पं. विकास शास्त्री, पं. शोरभ सुक्ला द्वारा भव्य एवं मनोरम गंगा आरती की गई जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की सफल क्रियान्विति हेतु लोकरंजन परिषद , बाबा रामदेव पैदल यात्री संस्था , कर्मभूमि सेवा संस्थान , सरदारशहर एकता मंच , युवा शक्ति मंच , राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, श्री भारतीय आदर्श विद्यापीठ, बाबा पब्लिक स्कूल, शाकम्भरी विद्यापीठ आदि सामाजिक संगठनों के सदस्यो द्वारा सहयोग किया गया। कार्यक्रम में शोभाकांत स्वामी, बंशीधर बोहरा, चंपालाल जांगिड़, विश्वनाथ चांडक ,शिवरतन सर्राफ , जगदीश प्रसाद जेसनसरिया , घनश्याम बिड़ला, हरीश जेसनसरिया, एडवोकेट माणकचंद भाटी, महावीर प्रसाद माली, शम्भूदयाल पारीक, शंकरलाल प्रेमाणी, मुखराम नाथोलिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।