सरदारशहर एक्सप्रेस। सरदारशहर की होनहार बिटिया कियारा पुत्री प्रकाशचंद्र सैनी को अहमदाबाद में नेशनल स्कूल गेम्स की तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-19 में कांस्य पदक जीतकर सरदारशहर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।
स्थानीय गांधी विद्या मंदिर से बस स्टैंड, राज वाले कुएं से गांधी चौक तक विजय जुलूस निकाला गया। जगह-जगह पर कियारा का पुष्प वर्षा, प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में पूर्व विधायक अशोक पींचा, सभापति राजकरण चौधरी, मधुसूदन राजपुरोहित, राजेंद्र भांभू, राकेश टाक, गंगाधर टाक, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास टाक, गोविंद टाक सहित अनेक जनों ने प्रतिभागी का स्वागत किया।
सरदारशहर की बेटी कियारा ने अंडर-19 तीरंदाजी में ने जीता कांस्य पदक, हुआ भव्य स्वागत










